शुक्रवार, 23 दिसंबर 2011

शकुन शास्त्र के वचन :-

आने वाले अगले ही पल में क्या होने वाला है, यह बता पाना लगभग असंभव सा ही है। केवल ज्योतिष शास्त्र की मदद से  संभावित भविष्य मालुम किया जा सकता है। किसी भी खास काम के लिए जाते समय ध्यान दिया जाए तो कई छोटी-छोटी घटनाएं होती हैं। इन्हीं घटनाओं के आधार आने वाले समय में होने वाली घटनाओं की जानकारी प्राप्त हो सकती है।
शास्त्रों के अनुसार कई प्रकार के शकुन और अपशकुन की मान्यताएं बताई गई हैं। इनका गहराई से अध्ययन करने पर आप कार्य में प्राप्त होने वाली सफलता या असफलता मालुम कर सकते हैं। बहुत से शकुन-अपशकुन पशु-पक्षियों से ही संबंधित है।
कहीं जाते समय अक्सर कई पशु-पक्षी हमें दिखाई देते हैं जैसे गाय, कुत्ता, चिडिय़ा, कौआं, कबूतर आदि।
 

इन पशु-पक्षियों की स्थिति पर ध्यान दिया जाए तो आसानी से समझा जा सकता है कार्यों में सफलता मिलेगी या असफलता। रोड पर सामान्यत: गाय अवश्य ही दिखाई देती है। यात्रा पर या किसी खास कार्य के लिए जाते समय यदि आपको गाय अपने दाहिने हाथ की तरफ दिख जाए तो समझ लेना चाहिए कि आपको कार्य में सफलता प्राप्त होती है। यदि गाय बाएं हाथ की तरफ दिखती है तो सफलता के लिए कड़ी मेहनत करना पड़ता है। यदि आपको गाय सामने से आती दिखाई दे तो समझ लें कि आपको सफलता आसानी से प्राप्त हो जाएगी। गाय को स्पर्श करके जाने से बिना प्रयास ही सफलता प्राप्त हो जाती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें