शुक्रवार, 2 दिसंबर 2011

ज्योतिष से सम्बंधित प्रश्नावली( भाग- ०१)-

प्र०.१-  मुहूर्तचिन्तामणि ग्रन्थ के रचियता कौन हैं ?
उत्तर- श्री अनंत दैवज्ञं के पुत्र श्री रामचार्य हैं |
प्र०.२- लीलावती के मुख्य विषय कौन-कौन से हैं ?
उत्तर-  जातकर्म, नामाक्रम, समस्त सोलह संस्कार |
प्र०.3- अग्नि व ब्रह्मा कौन सी तिथियों के स्वामी हैं ?
उत्तर- प्रतिपदा व द्वितीया |
प्र०.४- नंदा कौन सी तिथि की संज्ञा है ?
उत्तर- १-६-११ |
प्र०.५- शुक्ल पक्ष की कौन-कौन सी तिथियाँ शुभ मानी जाती हैं ?
उत्तर- १-२-३-४-५ |
प्र०.६- भद्रा तिथियाँ कौन सी हैं ?
उत्तर- २-७-१२ |
प्र०.७- जया तिथियाँ कौन सी हैं ?
उत्तर- ३-८-१३ |
प्र०.८- रिक्ता तिथियाँ कौन सी हैं ?
उत्तर- ४-९-१४ |
प्र०.९- पूर्णा तिथियाँ कौन सी हैं ?
उत्तर- ५-१०-१५ |
प्र०.१०- आनंदादी योग कितने हैं ?
उत्तर- २८ (अठाईश) |
प्र०.११- कुलिकादी योग कितने हैं, और कौन-कौन से हैं ?
उत्तर- ४ हैं, कुलिक, कालवेला, यमघंट और कंटक |
प्र०.१२- होलाष्टक कब होते हैं ?
उत्तर- होली से आठ दिन पूर्व |
प्र०.१३- भद्रा कब होती है ?
उत्तर- जब भी विष्टि करण  होता है |
प्र०.१४- मनुष्य लोक में भद्रा कब रहती है ?
उत्तर- जब कुम्भ, मीन, कर्क और सिंह राशि पर चंद्रमा रहता है |
प्र०.१५- नक्षत्र कितने होते हैं ?
उत्तर- २७ (सत्ताइश) |
प्र०.१६- एक नक्षत्र के कितने चरण होते हैं ?
उत्तर- ०४ (चार) चरण |
प्र०.१७- एक नक्षत्र का मान कितना होता है ?
उत्तर- १३ अंश २० कला या एक राशि |
प्र०.१८- चर या चल संज्ञक नक्षत्र कौन से हैं ?
 उत्तर- स्वाती, पुनर्वसु, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा और सोमवार  |
प्र०.१९- चर संज्ञक नक्षत्रों में कौन से कार्य करने चाहिए ?
उत्तर- जो कार्य गति प्रधान हों जैसे गाडी चलाना आदि |
प्र०.२०- उग्र संज्ञक नक्षत्र कौन से हैं ?
उत्तर- पूर्वा फाल्गुनी, पूर्वाषाढ, पूर्वाभाद्रपदा, भरणी, मघा, और मंगलवार |
  

1 टिप्पणी: